अब दिनचर्या ना बदली तो दिल दिमाग को हो सकती है दिक्कत

झाँसी| हम मौसम में बदलाव शुरू हो गया है| सुबह शाम सिहरन लग रही है| ऐसे में दिनचर्या में बदलाव जरूरी है| ऐसा न करने से उम्रदराज लोगों को दिल और दिमाग की दिक्कत हो सकती है|
मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक शर्मा का कहना है कि तेजी से मौसम करवट ले रहा है| ऐसे में दिनचर्या बदलाव जरूरी है| उम्रदराज लोगों को चाहिए कि वह सुबह की सैर सूरज निकलने के बाद करें| एसी और कूलर के सामने बैठने से बचें| यदि सुबह स्नान करते हैं तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें|
न्यूरोलोज़ी विभागध्यछ डॉ अरविन्द कांकने अग्रवाल ने बताया की दिमाग में हाईपो थैंलेमस शरीर का तापमान, भूख,प्यास, नींद व हार्मोन संतुलित रखता है| पिट्यूटरी ग्रंथि को हार्मोन जारी करने का संकेत देता है, जिससे संतुलन बना रहता है| ऐसे में नहाते समय सिर पर पानी डालने से हाइपो थैलेमस का तापमान गिर जाता है| अंगों को संकेत मिलन बंद हो जाता है| दिमाग की नशे से करने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *