लखनऊ 5 मई । उत्तर प्रदेश के भदोही में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने सऊदी अरब में बंद भारतीय कैदियों को रिहा कराया । मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया गया। पाकिस्तान अब तक उसे दावत खिला रहा था अब उसका क्या हाल होगा ।
पाकिस्तान को अजहर पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह भारत की बढ़ती ताकत का असर है ।उन्होंने कहा कि मैं इस महामिलावत क्या करुं जो भारत की कामयाबी को मानने के लिए तैयार नहीं है । महा मिलावटी कह रहे हैं कि देश में चुनाव था इसलिए मोदी ने मसूद अजहर पर बैन लगवा दिया।
मोदी ने कहा कि हर चीज को चुनाव के चश्मे से देखने की वजह से ही आज कांग्रेसी और उसके साथियों की यह हालत हो गई है।
मोदी ने मायावती और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि यह दोनों कट्टर दुश्मन थे बुआ अपने बबुआ के लिए वोट मांग रही है।
उन्होंने कहा कि मैं देश को बताना चाहता हूं कि मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई हमने लड़ी पूरी दुनिया में तलाक प्रथा नहीं है।
भारत की मुस्लिम महिलाओं को भी अधिकार देना चाहते हैं जो मुस्लिम देशों की महिलाओं को मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात का मुख्यमंत्री रहा और अब देश का प्रधान सेवक हूं लेकिन मेरे ऊपर कोई दाग नहीं है।
