Headlines

अब भाजपा सांसद ने हनुमान जी को चीनी बताया, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 21 दिसंबर। हनुमान जी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान जैसे सियासी गलियारों में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । योगी ने हनुमान जी को दलित बताया तो भाजपा के नेता बुक्कल नवाब में उन्हें मुसलमान बताया, मंत्री लक्ष्मी चौधरी ने उन्हें जाट और अब कीर्ति आजाद ने हनुमान जी को चीनी बताया है।

सांसद कीर्ति आजाद ने कहा हनुमान जी की हर जगह यह उड़ रहा है कि चीनी लोग दावा कर रहे हैं कि हनुमानजी चीनी थे।। वहीं बीजेपी सांसद उदित राज ने हनुमान जी को आदिवासी बताया। हनुमान की जाति को लेकर बीजेपी नेता की तरह के बयान बाजी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विधान परिषद में बहस के दौरान हनुमान को जाट बता दिया. उन्होंने कहा था, ‘जो दूसरों को दिक्कत में देखकर कूद पड़ते हैं, वह जाट ही हो सकता है. इसलिए हनुमान जाट थे.’ हालांकि उनकी इस दलील को सुनकर सदन में बैठे विपक्षी दलों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *