न्यूयार्क..
अमेरिका में H-1B वीजा के लिए पहले 6 लाख रुपए की फीस चुकानी होती थी !
अब वीजा के लिए मात्र 88 लाख रुपए की फीस चुकानी पड़ेगी…
*USA…*
*Microsoft on H1BVisa issue…*
*माइक्रोसॉफ्ट* ने अमेरिका के H-1B और H-4 वीजा पर काम कर रहे अपने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि वे 21 सितंबर, रविवार तक अमेरिका लौटें. कंपनी ने यह जानकारी अपने इंटर्नल मेल के माध्यम से दी है. वहीं जो कर्मचारी पहले से ही अमेरिका में हैं, उन्हें फिलहाल यहीं बने रहने की सलाह दी गई है. इस कदम का उद्देश्य कर्मचारियों को नई अमेरिकी वीजा पॉलिसी लागू होने से पहले अमेरिका में सुरक्षित स्थिति में बनाए रखना है.
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की सालाना फीस $1 लाख (करीब ₹88 लाख) कर दी है. यह फैसला अमेरिकी खजाने के लिए अतिरिक्त राजस्व जुटाने और देश के कर्ज को कम करने की रणनीति का हिस्सा है. अमेरिकी कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक के अनुसार, पुराने वीजा पॉलिसी के तहत औसत वेतन से कम पाने वाले कर्मचारियों को भी अमेरिका में एंट्री मिल जाती थी, और उनमें से कई सरकारी सहायता पर निर्भर थे. नई पॉलिसी के लागू होने के बाद, इस श्रेणी के करीब 25% कर्मचारियों की अमेरिका में एंट्री रोक दी जाएगी…
