अभ्यास से ही मन स्थिर हो भगवान में लगता है संयुक्तानंदा

झांसी।
चिन्मय मिशन झांसी के ज्ञान यज्ञ का दीप पंडित जमुना प्रसाद बाजपाई, संतोष गैंडा, डीके गुप्ता, आर पी शर्मा, सविता साहू, शोभा अग्रवाल, पूर्व विधायक कृष्ण पाल राजपूत, सचिव ईo मुकेश गुप्ता, रजनी गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्य प्रवचनकर्ता वेदाज्ञा स्वामिनी संयुक्तानंदा जी ने गीता के 12वे अध्याय में श्री कृष्ण अर्जुन संवाद में उन्होंने मन को अर्पण करने को कहा। यदि न कर सको तो अभ्यास करो। अभ्यास से ही मन स्थिर हो भगवान में लगता है। यदि वो भी न हो पाए तो कर्म परायण बनो। वो भी न हो कर्म फल त्याग कर भगवत प्रेम से कर्म करो। गुरुदेव आरती में धर्मेंद्र, दीपक कपूर, रविन्द्र गौर, चंद्रा अरोड़ा, शीला गुप्ता, प्रेमलता अत्री, सुरेश चंद्र अत्री, गोपाल गोयल, नूपुर, कुसुम सेठ, कृष्णा सक्सेना, सुरेंद्र साहू आदि शामिल रहे। इस ज्ञान अमृत का लाभ लेने हेतु आज 300 से अधिक साधकों से साथ श्री आर पी गुप्ता, श्री हरीश अग्रवाल, वीके सेठ, नूपुर, आशीष सक्सेना, आरके धवन, एस न मोर, प्रकाश गुप्ता, मेघना गुप्ता, एस एस गुप्ता, डॉ के के साहू, मनोहर लाल सिरोठिया आदि साधक उपस्थित रहे। प्रवचन उद्वोधन के पूर्ण होने पर सभी साधकों के लिए मधुर प्रसाद प्रायोजन चंदा अरोड़ा, डॉ पदमा गुलाटी द्वारा किया गया। चिन्मय मिशन सचिव ईo मुकेश गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *