Headlines

अमित शाह ने लॉन्च किया ‘भारत टैक्सी’, ड्राइवर बनेंगे मालिक

*जीरो कमीशन, नो सर्ज प्राइसिंग: भारत के कैब सेक्टर में नया अध्याय, अमित शाह ने लॉन्च किया ‘भारत टैक्सी’, ड्राइवर बनेंगे मालिक*
Bharat taxi app launch:
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी ऐप लॉन्च कर दिया है।
देश के कैब सर्विस सेक्टर में आज एक नया चैप्टर जुड़ गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार (5 फरवरी 2026) नई दिल्ली में भारत का पहला सहकारी मॉडल आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म भारत टैक्सी लॉन्च कर दिया। यह सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने और देश में समावेशी व नागरिक-केंद्रित परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस नए प्लेटफॉर्म के साथ डिजिटल मोबिलिटी सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी है।

अमित शाह ने कहा, ”सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूंजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है। आज का दिन टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए बहुत ही अहम है। उनके द्वारा शुरू की गई सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ होगा। चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएँगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे। आज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।”

यह प्लेटफॉर्म जीरो-कमीशन और बिना सर्ज प्राइसिंग मॉडल पर काम करेगा और इसमें मुनाफा सीधे ड्राइवरों को मिलेगा। मंत्रालय ने बताया कि भारत टैक्सी सारथियों की सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। इसमें स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, रिटायरमेंट सेविंग्स और विशेष ड्राइवर सपोर्ट सिस्टम शामिल है। इसके अलावा ‘बाइक दीदी’ जैसी पहल के तहत अब तक 150 से अधिक महिला ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुकी हैं।

Bharat Taxi App क्या है?
‘भारत टैक्सी (Bharat Taxi) एक कोऑपरेटिव आधारित डिजिटल टैक्सी ऐप है। इसका मकसद कमर्शियल वाहन चालकों को Ola, Uber और रैपिडो जैसी प्राइवेट कंपनियों पर निर्भरता से मुक्त करना है। खास बात है कि भारत टैक्सी के ड्राइवरों को ‘सारथी’ कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *