अमित शाह बोले- इस बेटे को जिताए और संसद तक पहुंचाए, रिपोर्ट-कनक

अमदाबाद 30 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज नारायणपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए बोले की गुजरात की सभी 36 सीटों पर जीत जाएं और अपने बेटे को भी जिता कर संसद पहुंचाएं।

गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा को अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेई के सांसद रहे, लालकृष्ण आडवाणी सांसद रहे, जहां से में विधायक रहा, वहीं आज लोकसभा का उम्मीदवार बनने जा रहा हूं ।

आप सभी से अपील है कि गुजरात की सभी सीटों पर जीत जाएं और अपने बेटे को संसद में पहुंचाएं।

अमित शाह ने कहा कि मुझमें से भाजपा को निकाल दो, तो शून्य बचता है । मैंने जो कुछ भी किया देश के लिए किया । यह भाजपा की ही देन है । बाद में उन्होंने एक बार मोदी सरकार का नारा लगाया और लोगों से भी इस नारे को लगवाया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद में करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो भी होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *