अमेठी 4 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के चुनाव प्रचार के लिए बुन्देलखण्ड के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अमेठी औऱ रायबरेली पहुँचे। उन्होंने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों को बताते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
प्रदीप जैन ने कहा कि राहुल गांधी राफेल मुद्दे को लेकर जिस तरह से प्रधानमंत्री को घेर रहे हैं उसके बाद प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी मुगालते में है और अमेठी रायबरेली की जनता पूरी तरह से राहुल गांधी के साथ है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल प्रदीप जैन आदित्य का अमेठी और रायबरेली में अपने कांग्रेसी साथियों के साथ जनसंपर्क काफी सफल माना जा रहा है । प्रदीप जैन आदित्य ने कई ग्रामीण इलाकों में लोगों से मुलाकात की ।
अमेठी राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ने आज चुनावी जनसंपर्क किया वहां पर वह व्यापारियों से मिले एवं कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया एवं प्रत्याशी के लिए वोट मांगे
उन्होंने बताया कि पूरे अमेठी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के लोग उत्साहित हैं बीजेपी का भ्रम पूरी तरह से टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसमें विकास के कई कार्य किए हैं ।
बीजेपी पूरी तरह से झूठ और भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में भी चंद लोग ही जुट सके ।इससे साफ है कि अमेठी संसदीय क्षेत्र पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है
प्रदीप जैन आदित्य ने अमेठी एवं रायबरेली में जनसंपर्क किया एवं जनसभाओं को संबोधित किया । कार्यकर्ताओं से मिले ।अब इसके बाद वह 6 और 7 मई को गुना शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनाव प्रचार एवं जनसभाओं को संबोधित करेंगे
उनके साथ में राजेंद्र रेजा, रामकुमार शुक्ला, प्रिंस कटियार, विनोद वर्मा ,अफजाल हुसैन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
