अमेरिका की धमकी के बाद पाक ने हाफिज पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू की

नई दिल्ली 1 जनवरीः आतंकी हाफिज सईद के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिये अब पाकिस्तान ने उस पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिका के राष्टपति डोनाल्ड ने कहा कि हमने पाक को अरबो  रूपये की मदद की, लेकिन पाक नहीं सुधर रहा।

अमेरिका की इस धमकी के बाद पाक ने दो संगठनो  के अधिकार अपने कब्जे मे करने की तैयारी कर दी। इसमे हाफिज का संगठन भी शामिल है।

पाक सरकार हाफिज के संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत-फाउंडेशन को अपने नियंत्रण में लेने वाली है. पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने कानून मंत्रालय और सभी पांच प्रांतों की सरकारों को इस बारे में विस्तृत योजना बनाने को कहा है.

अमेरिका ने जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी फ्रंट घोषित किया हुआ है. इस संगठन पर भारत में 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले करने का आरोप है. इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी.

सईद के खिलाफ तैयार हुआ ताजा दस्तावेज फाइनैंशियल एक्शन टास्क फोर्स को भी संबोधित किया गया है. यह अंतरराष्ट्रीय संगठन मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग को रोकने का काम करता है. यह संगठन पाकिस्तान पर आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए लगातार दबाव बना रहा था.

हाफिज सईद के पाकिस्तानी राजनीति में आने को लेकर भारत के अलावा अमेरिका ने भी पाकिस्तान से चिंता जाहिर की थी. इसलिए पाक सरकार का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है.

इस बारे में पाक गृह मंत्री अहसान इकबाल ने कहा है कि उन्होंने गैरकाननी संगठनों की फंडिंग रोकने के आदेश दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान ने अमेरिकी दबाव में कोई कदम नहीं उठाया है.

आपको बता दें कि सईद करीब 300 धार्मिक शिक्षण संस्थान और स्कूल, अस्पताल, पब्लिशिंग हाउस और एंबुलेंस सर्विस चलाता है. उसके इन दोनों संगठनों में करीब 50 हजार स्वयंसेवक और सैकड़ों कर्मचारी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *