अम्बेडकर नगर में भीड़ ने सीओ को पीटा, सिर फूटा

लखनऊ 4 जुलाई। अम्बेडकर नगर में व्यापारी की मकुट पर जमकर बबाल हुआ, भीड़ ने पोलिस मि घेर लिया, सी ओ के सिर पर लाठी लगी। उनका सिर फट गया । घटना में 4 पोलिस वाले और 3 गाव वाले घायल हो गए।

दरअसल, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार निवासी किराना व्यापारी राकेश जायसवाल (30) पुत्र आत्मा की घर के निचले हिस्से में दुकान है। सोमवार रात राकेश एक निमंत्रण में गए थे। देर रात वहां से लौटकर बाइक खड़ी करके राकेश दुकान से होते हुए घर के भीतर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो युवक राकेश के नजदीक पहुंचे और एक ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

राकेश को तीन गोलियां मारने के बाद तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर जहांगीरगंज की ओर भाग गए। घटना से चीखपुकार मच गई। राकेश को परिवार के लोग निजी वाहन से पड़ोसी जनपद आजमगढ़ की रानीपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन देर रात शव लेकर पदुमपुर पहुंचे। इस बीच राकेश की हत्या की जानकारी पाकर उनके घर सैकड़ों लोग जुटने लगे। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए कई थाने की फोर्स पुलिस प्रशासन ने लगा दी। एसडीएम आलापुर व सीओ जलालपुर समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर डट गए। इसके  बाद हुये  बबाल में ये सब हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *