अयोध्या- आज से शुरु होंगे प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन

अयोध्या- 16 जनवरी से शुरु होंगे प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े आयोजन, प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी पूजन विधि आज से शुरू होगी*

18 जनवरी को गर्भ गृह में मूर्ति को रखा जाएगा, पूजन विधि 16 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगी, 16 जनवरी को प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन होगा, 17 जनवरी को मूर्ति का परिसर प्रवेश कराया जाएगा, 18 जनवरी को तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास,गंधाधिवास, 19 को औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास,धान्याधिवास, 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, 21 जनवरी को मध्याधिवास, शय्याधिवास होगा, 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगी.

मिर्जापुर – गोली मारकर लूट की घटना को दिया अंजाम, 22 लाख लूट का अनुमान लगाया जा रहा*

सर्राफा व्यापारी को बाइक सवारों ने मारी गोली, राहगीरों ने अजय को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया, डॉक्टरों ने इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया, घटना के बाद मौके पर पहुंचे DIG व SP अभिनंदन, घटनास्थल का निरीक्षण कर 3 टीमें की गठित, पीड़ित के द्वारा लूट की जानकारी झूठी- एसपी, गोली नहीं बल्कि रास्ते में रोककर हुई है मारपीट-एसपी, मड़िहान थाना के खुटारी गांव के पास का मामला.

आगरा – जूता व्यापारी से मारपीट का सीसीटीवी आया सामने, ईंट, लाठी, डंडों से हमला करते दिख रहे हमलावर*

निर्माणाधीन मकान को देखने गया था जूता व्यापारी, पीड़ित की शिकायत पर 6 नामजद, एक अज्ञात पर केस, थाना हरीपर्वत मोहनगढ़ मस्ता की बगीची का मामला.

सहारनपुर- सड़क किनारे गड्ढे में मिला नवजात शिशु का शव, शव को आवारा कुत्तों ने बनाया अपना निवाला*

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नागल पुलिस, पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, नवजात शिशु के अंगों को पुलिस ने कब्जे में लिया, थाना नागल भाटखेड़ी रोड राज नर्सिंग होम के पास की घटना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *