अयोध्या में जलाई गई 108 फीट की अगरबत्ती*
Ayodhya News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम चरण में हैं। राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे अयोध्या ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर तैयारियां जोर पकड़ ली है। मंगलवार को गुजरात से अयोध्या एक खास अगरबत्ती पहुंची। इस अगरबत्ती को वडोदरा में बनाई गई है। 5 तत्वों से मिलकर अगरबत्ती बनाई गई है। यह अगरबत्ती, पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, क्योंकि इसे हर्बल तरीके से बनाई गई है। अगरबत्ती की लंबाई 108 फीट है और 3.5 फीट इसकी गोलाई है। राम मंदिर को यह डेढ़ साल सुगंधित करेगी। भव्य शोभा यात्रा के साथ अगरबत्ती अयोध्या पहुंची। महंत नृत्यगोपाल दास की मौजूदगी में अगरबत्ती जलाई गई।
आगरा ब्रेकिंग.दीनदयाल कामधेनु गौशाला की धूप बत्तियों से होगी राम मंदिर की पूजा,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा मैं इस्तेमाल होंगी धूप बत्तियां।।पंडित दीनदयाल कामधेनु गौशाला से अयोध्या जा रही है धूप बत्तियां,
गाय के पवित्र गोबर से तैयार की गई है धूप बत्तियां,जगह-जगह राम भक्तों ने किया धूप बत्तियों का स्वागत,स्वागत से पहले राम धुन पर नाचती नज़र आई महिलाएं,आरती पुष्प वर्षा कर खंदारी चौराहे पर किया गया स्वागत,मथुरा के फरह पंडित दीनदयाल धाम कामधेनु गौशाला समिति की तरफ से भेजी जा रही है अयोध्या धूप बत्तियां,
