अयोध्या में राम मंदिर परिधि में मस्जिद बनने से हिंदू असहिष्णु हो जाएंगे- उमा भारती, रिपोर्ट -नैना

नई दिल्ली 4 नवंबर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू दुनिया में सबसे ज्यादा सहिष्णु लोग हैं लेकिन अयोध्या में राम मंदिर की परिधि में मस्जिद बनाने की बात उन्हे
असहिष्णु बना सकती है।
अपनी बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाली उमा भारती ने राहुल गांधी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए न्योता दिया उन्होंने कहा कि वह ऐसा करके अपनी पार्टी के पापों का प्रायश्चित कर लेंगे

कुमार ने कहा कि मैं सभी राजनीतिज्ञों से अपील करूंगी कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान के बारे में एक मस्जिद बनाने की बात करके हिंदुओं को असहिष्णु ना बनाएं।

उमा भारती ने कहा कि जब पवित्र मदीना नगर में एक भी मंदिर नहीं हो सकता या वेटिकन सिटी में एक भी मस्जिद नहीं हो सकती तो अयोध्या में किसी मस्जिद की बात करना अनुचित होगा।

केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या विवाद को आस्था नहीं बल्कि जमीन का विवाद बताया उन्होंने कहा अब यह जमीन विवाद का एक मसला है आपका तो नहीं रहता है भगवान राम का जन्म स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *