लखनऊ: DG एलओ प्रशांत कुमार का प्राण प्रतिष्ठा पर बयान*
अयोध्या कार्यक्रम पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण-प्रशांत
अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है-प्रशांत
अयोध्या के मार्गो रोड को सुरक्षित किया जा रहा है-प्रशांत
सड़क पर 112 की गाड़ियां फुट पेट्रोलिंग कर रही है-प्रशांत
अयोध्या मार्ग पर जगह जगह CCTV लगाए जा रहे है-प्रशांत
अयोध्या में 10 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए है’
17-18 तारीख से भारी वाहनों को डायवर्ड किया जा रहा है’
रेल सुरक्षा के लिए अतिरिक पुलिस बल मुहैया कराया गया’
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लखनऊ में होटल और रिजॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई. पुलिस से होटल, रिसॉर्ट का ब्योरा रखने को कहा गया है. वहीं, बिना अनुमति के ड्रोन नहीं उड़ा सकेंगे. अगर ऐसा किया गया तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, लखनऊ से होते हुए कई वीवीआईपी अयोध्या जाएंगे.
संसद का अगला सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा. 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी. इसके बाद 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी. ये मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट होगा.
