अलीगढ़ में लड़की पर किए गए कमेंट के बाद बवाल, पथराव और फायरिंग, रिपोर्ट रिंकू

लखनऊ 8 नवंबर अलीगढ़ जिले में दीपावली की रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प में कुछ लोग घायल हो गए दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग हुई घटना लड़की से छेड़खानी के विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है
पुलिस के अनुसार गांधी नगर थाना इलाके में यह घटना हुई । शहर के बीचों-बीच आगरा रोड पर शीशा पाड़ा में मानक चौक में विवाद की घटना हुई। बताया जाता है कि दीपावली की रात एक युवती किसी काम के सिलसिले में जा रही थी।

इस दौरान वहां खड़े कुछ युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट कर दिए युवती ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा ।देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया बाद में फायरिंग भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया।

एसपी अजय सैनी ने बताया कि एक लड़की पर कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी तनाव को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *