Headlines

अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम्स के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच हो -भानू, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी

झांसी । बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में मंडल आयुक्त झाँसी को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम्स जिन विभागों के प्रश्रय एवं भ्रष्टाचार के कारण धड़ल्ले से कार्य कर रहे है उन विभागों के संलिप्त अधिकारियों के विरुद्ध समयबद्ध उच्च स्तरीय जाँच करवाने की कृपा की जाए।
1. झाँसी विकास प्राधिकरण सहित मंडल के वे विभाग जिनके द्वारा मानचित्र स्वीकृत किये जाते है उन विभागों द्वारा क्या मानचित्र नियमतः स्वीकृत किया है और क्या निर्माण नर्सिंग होम्स नियमावली के तहत हुआ है ? यदि नही तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होना चाहिए।
2. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने क्या यह जांचने के प्रयास किया कि बिना विभाग की NOC लिए बिना अवैध नर्सिंग होम्स चल कैसे रहे है। अग्निशमन अधिकारियों ने कार्यवाही किये जाने में शिथिलता क्यो बरती ? यदि कार्यवाही नही की तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही होना चाहिए।
3. डिप्युटी डायरेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नर्सिंग होम्स नियमावली के तहत आवश्यक कागजात पूरे देखे बिना, नर्सिंग होम्स को संचालित किए जाने की अनुमति कैसे दे दी ? यदि नियमावली को अनदेखा कर अधिकारियों ने बिना कागजात पूरे देखे बिना नर्सिंग होम्स को संचालित करने की अनुमति दे दी तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।
4. नियोजन विभाग ने नर्सिग होम्स निर्माण के लिए बिना भू-उपयोग एवं नियम देखे अगर नक्शा पास करने के लिए अनुमति दी है तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होनी चाहिये।
4. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नर्सिंग होम्स संचालन की नियमतः अनुमति नही दी है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।
5. ड्रग कंट्रोलर ने हर नर्सिग होम को कैमिस्ट की दुकान खोलने की अनुमति दी है। नर्सिंग होम्स के डॉक्टर सिर्फ वो ही दवा लिखते है जो सिर्फ उन नर्सिंग होम्स के कैमिस्ट के पास मिलती है। ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होना चाहिए।
*निवेदन है कि इन अधिकारियों के विरुद्ध 7 दिन के भीतर उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए अन्यथा मोर्चा न्यायिक कार्यवाही करने को वाध्य होगा*।
सीपरी जैसा अग्निकांड किसी भी दशा में दोबारा न हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालो में रघुराज शर्मा, हनीफ खान, कलाम कुरैशी प्रदीप झा, नरेश वर्मा, कपिल वर्मा, गोविंद कुमार, राजू रायकवार आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *