झाँसी।प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत चिरंजीव मेडिकल सेंटर झांसी प्रारंभिक रूप से मरीज के इलाज में अग्रणी रूप से रहा है।इस दौरान हास्पिटल के अस्थि रोग व जोड प्रत्यारोपण सर्जन डा.संजय त्रिपाठी ने विगत वर्षों के दौरान करीब 100 कूल्हे व घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन कर कई जिलों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस संबंध में शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने डॉक्टर संजय त्रिपाठी को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुधाकर पांडेय एवम चिकिसा विभाग के अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे, जिन्होंने डॉक्टर संजय त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
अस्थि एवं जोड प्रत्यारोपण सर्जन डा.संजय त्रिपाठी सम्मानित रिपोर्ट :अनिल मौर्य
