UPDATE आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 7 की पहचान हो गई है, शेष शवों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है: दीपिका, एसपी, विजयनगरम
WATCH भुवनेश्वर: आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे पर ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने कहा, “ट्रैक का बहाली का काम किया जा रहा है। लोगों को रेस्क्यू करने का काम कल रात 12 बजे तक पूरा हो गया था। 11 लोगों की मौत हुई है, 50 के आस-पास लोग घायल हुए हैं…रेलवे ट्रैक की बहाली का काम आज शाम 4 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है।”
लखनऊ
पीजीआई में इलाज नहीं मिलने से बांदा के पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के पुत्र की मौत
गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे बेटे प्रकाश मिश्रा की मौत
इमरजेंसी में बेड नहीं खाली होने की बात कह कर प्रकाश को नहीं किया गया भर्ती
पूर्व सांसद डॉक्टर के आगे गिड़गिड़ाते रहे, डॉक्टर ने कहा बेड खाली नहीं है
डेढ़ घंटे स्ट्रेचर पर तड़पता रहा पूर्व सांसद का बेटा, हुई मौत
बेटे की मौत के बाद पूर्व सांसद इमरजेंसी में धरने पर बैठे
मामले में दिए गए जांच के आदेश
तीन सदस्य जांच कमेटी आज देगी रिपोर्ट।
