लखनउ 12 अप्रैलः भले की दवाब मे सही, योगी सरकार ने उन्नाव रेप मामले मे विधायक कुलदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। कुलदीप पर पोस्को भी लगेगा। सरकार ने सीबीआई जांच की भी सिफारिश की है।
एसएसपी आवास के बाहर आरोपी विधायक ने कहा कि, ‘जांच रिपोर्ट में क्या है, मुझे नहीं मालूम. एसआइटी रिपोर्ट में क्या-क्या मामले आए हैं, इसका मुझे कुछ नहीं पता. यह कहा जा रहा है कि मैं भाग गया हूं, फरार हो गया हूं. इसलिए मैं यह दिखाना चाहता हूं कि मैं जनता का आदमी और जनता के बीच में हूं. इसीलिए मैं सामने आ रहा हूं.’
‘मेरे खिलाफ साजिश की गई है‘
उन्होंने कहा, ‘मुझे रेप का आरोपी बनाया गया है. मैं ये सपने में भी नहीं सोच सकता. मेरे खिलाफ साजिश की गई है. मेरा मीडिया ट्रायल किया गया है. मैं साजिश का शिकार हुआ हूं. मैं चाहता था कि निष्पक्ष जांच हो. मैंने कभी किसी पर दबाव नहीं बनाया. यदि मैं दोषी हूं या मेरा भाई गुनहगार है, तो सजा मिलेगी. कानून के तहत सबको सजा मिलनी चाहिए.’
