आगरा | शहर के नगला बुड़ी इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद मां -बेटे समेत 6 लोगों को रोंद दिया | हादसे में मां बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है | शुक्रवार रात 8:00 दयालबाग 80 फुटा रोड की तरफ से नगला बूढ़ी की और एक कर आ रही थी| प्रत्यक्षदर्शी प्रेमचंद के मुताबिक कार ने पहले एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी| हादसे के बाद भी चालक ने कर को नहीं रोका, बल्कि स्पीड बढ़ा दी | उसने रास्ते से गुजर रहे मां बेटे को चपेट में ले लिया| बाद में कार 100 मीटर आगे डिवाइडर से टकरा गई| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलटी| इसके बाद एक घर के बाहर टेंट लगाकर बैठे चार लोगों को चपेट में ले लिया | इससे चिख पुकार मच गई | लोगों ने कर को सीधा किया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला | सूचना पर पुलिस पहुंचकर सभी को अस्पताल ले गई, जहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया|
आरोप है कि कर चालक नशे की हालत में था|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
आगरा में तेज रफ्तार कार ने सात को रौंदा, पांच लोगो की मौत
