आगरा में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट- राहुल

आगरा 1 अक्टूबर एक होटल में ईसाई धर्म प्रचारकों की सभा में धर्मांतरण होने की खबर के बाद जमकर हंगामा हुआ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए इन लोगों का आरोप है कि यहां पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही थी सभा में हंगामा हुआ लाठी डंडे चले और जमकर मारपीट की गई। यह सब फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुआ।

बताया जा रहा है कि धर्म प्रचारकों की हाथ की डंडों से जमकर पिटाई की गई और तोड़फोड़ भी की गई ।बइससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई सात लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है।

इसके अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि होटल के बेसमेंट में ईसाई धर्म सभा से जुड़ा एक आयोजन किया गया था। खटीक पाड़ा निवासी सनी का आरोप है कि यहां लोगों को सत्संग के नाम पर बुलाया गया था यही कारण रहा कि सत्संग के कारण यहां पर अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी।

सत्संग में आने वाले लोगों को यह भी कहा गया था कि उन्हें उपहार भी दिया जाएगा बताया जाता है कि ईसाई धर्म प्रचार को ने अपने धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए मौजूद लोगों के धर्म के प्रति अपमानजनक शब्द कहे जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची और उसके बाद रोष फैल गया।

जिस होटल में यह सत्संग का आयोजन किया गया था उसकी जानकारी होने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के रवि दुबे संजय दुबे अतुल चौहान जितेंद्र राजपूत दिव्यांग गिरी नितिन कुशवाहा तरुण आदि लोग वहां आ गए।

उन्होंने जमकर हंगामा किया। बाद में भीड़ भी आक्रोशित हो गई । इस मामले में इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि 7 लोगों को मौके से पकड़ा गया है सनी की तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है । पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों में केरल निवासी लिनस अनु विनीत और छत्तीसगढ़ निवासी राहुल शामिल है इसके अलावा अन्य महिला व पुरुषों के से इसी तरह भाग निकले।
इस मामले में सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि धर्मांतरण के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है इस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *