लखनऊ 24 मार्च। समाजवादी पार्टी में आज अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की सीट का ऐलान कर दिया है ।आजमगढ़ से अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे, तो वही रामपुर से आजम खान को प्रत्याशी बनाया गया है । वर्तमान में आजमगढ़ से मुलायम सिंह यादव सांसद हैं।
इसके अलावा पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है हैरानी की बात यह है कि इस सूची में मुलायम सिंह यादव शामिल नहीं है।
पार्टी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुलायम सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है।
इस सूची में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव आजम खान जया बच्चन डिंपल यादव राजेंद्र चौधरी अहमद हसन जावेद अली खान विशंभर प्रसाद निषाद सुरेंद्र नागर तेज प्रताप यादव नरेश उत्तम पटेल मौलाना यासीन अली उस्मानी मनोज पारस महबूब अली शाहिद मंजूर कमाल अख्तर दयाराम प्रजापति सरफराज खान संजय गर्ग कवर हसन धर्मपाल कश्यप परवेज अली संजय लाठर जितेंद्र यादव राकेश यादव आशु मलिक राजपाल कश्यप उमर अली खान रमेश प्रजापति जय वीर सिंह गुलाम मोहम्मद अशोक चौधरी जगपाल दास गुर्जर रूद्र सेन सुबोध नागर सुधीर पवार सर्वेश कठेरिया आकिल मुर्तजा के नाम शामिल है ।
40 सदस्य इस स्टार प्रचारक की सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम शामिल नहीं है
