आजीविका एवं कौशल विकास से छात्राओं को स्वाबलम्बी बनाने में मदद मिलेगी: कमिश्नर

झाँसी। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत पैरामेडीकल कालेज में आजीविका एवं कौशल विकास मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि आजीविका एवं कौशल विकास मेला छात्राओं को स्वावलम्बी बनाने में बहुत मदद करेगा।

उन्होने कहा कि अत्यन्त हर्ष का विषय है कि आज पूरे भारत में यह मेला आयोजित किया जा रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा 14 अप्रैल से 05 मई तक ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मिशन इन्द्र धनुष, स्टार्टअप इण्डिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राशन कार्ड आदि योजनाओं से गरीब से गरीब तबके के लोगो को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि युवा पीढी देश की शक्ति है।
पैरा मेडीकल कालेज में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के चार वर्ष एवं राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को महानगर के वार्ड स्तर तक क्रियांन्वन एवं जनजागरण हेतु ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया गयाए इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कौशल विकास मेलाए प्रदर्शनीए प्रमाण पत्र विवरण एवं रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन पैरामेडिकल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह राजपूत क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण रहे।
उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक रवि शर्मा , बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा,गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य, महापौर रामतीर्थ सिंघल, पूर्व शिक्षामंत्री रविन्द्र शुक्ल , प्रदीप सरावगी जिलाध्यक्ष महानगर एवं संजय दुवे,जिलाध्यक्ष ग्रामीण द्वारा दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया तथा सभी ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।
प्रारंभ में अतुल जैन पीडी ट्रेनर ने बच्चों का मोटिवेसन व पर्सनालिटी डवलपमेंट की क्लास ली। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने प्रशिक्षणार्थी को बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व टेबलेट का वितरण किया इस मेले में लगभग 1428 प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़.चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें अकांक्षा समिति द्वारा स्टाँल लगाया गया व स्किल इंडिया सोसाईटी के डायरेक्टर नीरज सिंह के लगभग 385 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे । प्रशिक्षणार्थियों का प्रोत्साहन किया व इस मेले में प्रशिक्षण प्रदाता, राजकीय आईटीआई एवं मऊरानीपुर, मिडमार्क इंडिया, पीसीटीआई लि0,ग्राम एकेडमी आईसीए ने प्रदर्शनी लगाई। इस कौशल मेले का संचालन सुश्री नीति शास्त्री ने किया । उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अन्तर्गत फ्लैक्सी प्रशिक्षण प्रदाता मिडमार्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के अभ्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान,बंदेमातरम गीत पर नृत्य एवं रानी लक्ष्मीबाई के जीवन बृतांत पर नृत्य का आयोजन किया गया। साथ ही सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका एक साल नई मिसाल भी वितरित की गयी।
इस अवसर पर सेवायोजित अभ्यार्थियों द्वारा अपने जीवन की सफलता की कहानी का वर्णन अपने शब्दों में कियाए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अभ्यार्थियों को टैबलेटए वर्दी किट एवं नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा किया गया।
कौशल मेले में मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्नावि दिनेश कुमार, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सहायक निदेशक सूचना सुधीर कुमार, अजय पस्तोर, आदर्श श्रीवास्तव, सुमित गौंड़, सचिन वर्मा, अकरम परवेज, पुरूषोत्तम, प्रतीक, नवनीत, सोनिया,मुनब्बर, रविन्द्रए सौरभ राय, रेसुए वर्षा, स्नेहलता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *