झांसी: हिन्दी दिवस समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

झांसी । मंडल कार्यालय झांसी में मंडल प्रमुख श्री राजकुमार जी की अध्यक्षता में मुख्य हिन्दी दिवस समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नराकास सचिव श्री भगवान दास जी मुख्य अतिथि के रुप में पधारे।
इस आयोजन में सरस्वती वंदना के बाद लाला लाजपत राय जी और मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया और सभी स्टाफ सदस्यों ने अंताक्षरी का आनंद उठाया।
मंडल प्रमुख महोदय ने हिंदी माह में आयोजित निबंध प्रतियोगिता, ऑनलाइन राजभाषा ज्ञान प्रश्नोत्तरी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, आशुभाषण प्रतियोगिता तथा अधीनस्थ स्टाफ के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर उप मंडल प्रमुख श्री धीरेन्द्र कुमार शशि, रैम प्रभारी श्री मनीष राय, सभी मुख्य प्रबंधक गण और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। प्रस्तुत कुछ झलकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *