Jhansi -दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 20.01.2024 को राम जानकी सेवा संस्थान रॉयल पैलेस रानीपुर विकासखंड बंगरा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया रोजगार मेले में मुख्य अतिथि माननीय विधायक मऊरानीपुर श्री मति रश्मि आर्य द्वारा शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित युवाओं को संबोधित किया एवं सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत योजनाओं के विषय में बताया गया। जिला कौशल प्रबंधक नीरज कुमार यादव द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार स्थापित करें। जिला कौशल प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त ब्लॉक स्तरीय इस रोजगार मेले में 12 नियोक्ता कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 483 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार हेतु पंजीकरण कराया गया जिसके सापेक्ष 207 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक मऊरानीपुर श्रीमति रश्मि आर्य द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया एवं रोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं अंत में जिला कौशल प्रबंधक नीरज कुमार यादव, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। मेले में श्री राकेश चर्तुवेदी, श्री पुस्पेंद्र, पुरषोत्तम, मधुवेंद्र कुo मेघा एवं कुo माला कुशवाहा आदि सम्मलित हुए।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
राम जानकी सेवा संस्थान रॉयल पैलेस रानीपुर विकासखंड बंगरा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, रिपोर्ट: अनिल मौर्य
