आज बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति ने ओरछा से कावड़ यात्रा प्रारंभ की रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी आज बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति ने ओरछा से कावड़ यात्रा प्रारंभ की यात्रा सुबह 11:00 बजे ओरछा से चली जिसका पूजन अर्चन
के बाद एवं मत्रोंच्चारण के साथ आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि एवं संयोजक हेमंत परिहार ने पूजन करके यात्रा प्रारम्भ की।
यात्रा में लगभग 5000 से ज्यादा कावड़िए शामिल हुए और लगभग 45 डीजे के साथ भगवान भोलेनाथ के परिवार के स्वरूप एवं राम सीता स्वरूप के साथ-साथ भारत माता के स्वरूप की भी झांकियां निकाली गई।
यात्रा में कॉमेडी द्वारा बम बम भोलेनाथ एवं हर हर महादेव के जयकारों के साथ चल रहे थे कमल यात्रा लगभग 3 किलोमीटर लंबी थी यात्रा में मध्य प्रदेश पुलिस की चौकस व्यवस्था में चल रही थी भगवानपुर उत्तर प्रदेश में यात्रा आते ही उत्तर प्रदेश
पुलिस ने व्यवस्थित तरीके से यात्रा को आगे बढ़ाया यात्रा लगभग 2:00 बजे झांसी गल्ला मंडी पहुंची जहां पर हजारों की संख्या में माताएं बहने कलश लेकर उनके स्वागत में खड़ी थी मंडी सभा स्थल कावड़िए और महिलाओं और आम जनमानस से खचाखच भर गया था सभा के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जैसी मंच पर पहुंचे उपस्थित सभी कावड़िए एवं जनमानस ने उनका खड़े होकर स्वागत किया।
केशव जी ने मंच पर उपस्थित आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि एवं संयोजक हेमंत परिहार ने केसव जी का स्वागत भगवान भोलेनाथ का स्मृति चिन्ह एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया।
मंच पर बड़ी माला से कावड़ यात्रा समिति के उपस्थित सदस्यों नीरज सिंह, निशांत शुक्ला, अभिषेक सोनाकिया, वरुण जैन, आकाश पांडे, कमल शर्मा, राहुल कुशवाहा,
अंकित यादव, आकाश राय ने माला पहनकर स्वागत किया।
सभा के प्रारंभ में मुख्य अतिथि ने कलश पूजन किया एवं मंच पर उपस्थित नगर के धर्माचार्यों को स्मृति चिन्ह और साल पहनाकर सम्मानित किया जिसमें श्री हरि ओम पाठक नगर धर्माचार्य, बसंत विष्णु गोलवलकर, महंत लल्लन महाराज, आचार्य विनोद चतुर्वेदी का सम्मान किया।
यात्रा के प्रारंभ में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री महेंद्र सिंह जी यात्रा में शामिल होकर साथ-साथ चले।
प्रकाश पाल जी ने कहा की कावड़ लेकर चलना सौभाग्य की बात है कावड़िये मीलों दूर से कावड़ लेकर आते हैं उन सभी की मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ अवश्य पूर्ण करते हैं।
आयोजक संजीव सिंह ऋषि ने बताया की कावड़ यात्रा का सातवां वर्ष है प्रत्येक साल यात्रा में भक्तों की संख्या बढ़ रही है उन्होंने कहा इस कावड़ में पूरे बुंदेलखंड से लोग शामिल होते हैं इस कारण इस यात्रा का स्वरूप बहुत विराट हो चुका है संयोजक हेमंत परिहार ने कहा कावड़ यात्रा बुंदेलखंड की सबसे विशाल यात्रा है जिसमें लोग लगभग 25 किलोमीटर पैदल चलकर सनातन धर्म का जन जागरण करते हैं कावड़ यात्रा जैसी मंडी परिषद में निकली मंडी चौराहे पर ही लगे मंच से उपमुख्यमंत्री श्री केशव मौर्य एवं सांसद अनुराग शर्मा महापौर बिहारी लाल आर्य विधायक महू श्रीमती रश्मि आर्य जिला पंचायत सदस्य पवन गौतम, पूर्व मंत्री श्री रवींद्र शुक्ला, आरपी निरंजन जी, प्रदीप सराओगी जी, हरिगोविंद कुशवाहा जी ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा मंडी से जैसे ही लक्ष्मी गेट के लिए रवाना हुई एक विशाल जल समूह सड़कों पर दिखाई दे रहा था ।
सड़क के दोनों और हजारों की संख्या में लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे
यात्रा को झांसी के जनमानस ने हाथों-हाथ लिया और जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया लगभग 116 स्थानों पर स्वागत किया गया।
यात्रा बहुत ही ऐतिहासिक रही यात्रा के स्वरूप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की यात्रा 3 घंटे तक शहर में निकलती रही ।
यात्रा सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचकर कावड़िया एवं कलश यात्रा में शामिल महिलाएं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया एवं आरती के बाद यात्रा संपन्न हुई।
यात्रा में मुख्य रूप से सुमन पुरोहित, प्रीति शर्मा, रूबी, नीता अवस्थी, प्रमिला झा, राजकुमारी रजक, वती, प्रतिमा, नीतू राजावत, जिज्ञासा तिवारी, इंदिरा चतुर्वेदी, धीरा रायबार, कविता शर्मा, नंदिनी, रोशनी वर्मा, संध्या पांचाल, अनीता चौरसिया, रुपेश नायक, हेमंत नायक, गोविंद परिहार, नीरजा गुप्ता, रोहित पुरोहित कप्तान परिहार, राजा करारी, शीसुपाल, अजय बेटा, संजीव लाला, रोहित गोठनकर, अमित बुदौलिया, सोंटी नायक, मोंटी सेंगर, राहुल रावत, गौरव भार्गव, सत्य महाराज, पुरकेश कमरिया, गौरव चौधरी, आकाश साहू, चौहान सिंह यादव, विशाल दीक्षित, पंकज शुक्ला, सचिन मिश्रा, अंबर शृंगीऋषि पार्षद राहुल कुशवाहा, हरिओम मिश्रा प्रवीण लखेरा, मयंक श्रीवास्तव, अरविंद झा, सुनील नेनवानी कावड़िए एवं महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *