आज समाधान कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी 2026 को होने वाले साधो द बैंड दिल्ली के (एक प्रतिष्ठित लोक-पॉप संगीत समूह) के कन्सर्ट के सम्बन्ध में एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के आयोजक सदर विधायक रवि शर्मा के पुत्र परन शर्मा ने बताया कि युवाओं को भक्ति मार्ग एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। साधौ बैंड भारत की विविध धार्मिक लोकधुनों को आधार बनाकर आधुनिक संगीत का सृजन करता है जो युवाओं में लोकप्रिय है।
साधो बैंड असम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, कश्मीर तथा उड़ीसा सहित देश के विभिन्न राज्यों की लोकधुनों को अपने संगीत में पिरोता है। प्रत्येक राज्य की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा ग्रहण कर यह बैंड भारतीय लोकसंगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है और युवाओं में धार्मिक अवचेतना का संचार करता है। साधो बैंड अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता का सजीव अनुभव कराता है। विविधता के संरक्षण और संवर्धन हेतु यह बैंड विभिन्न संगीत शैलियों के अतिथि कलाकारों के साथ भी सहयोगात्मक कार्य करता है। जैसा कि सर्वविदित है, भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी अपने निवास एंटीलिया में इस बैंड को विशेष प्रस्तुति हेतु आमंत्रित कर सम्मानित किया है। साधो बैंड ने देश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपने ओजस्वी महाभक्ति गीतों द्वारा श्रोताओं को भावविभोर किया है तथा आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया है।
आगामी 28 फरवरी 2026 को सायं 07 बजे से मुक्ताकाशी मंच, दुर्ग मार्ग, झाँसी पर झाँसी में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने आ रहा है।
इस अवसर पर झाँसी के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भारत की सांस्कृतिक विविधता का सजीव अनुभव करें।
इस अवसर पर आयोजक मण्डल के सदस्य हर्ष गोस्वामी, परमजीत सिंह मन्नी सरदार, हिमांशु गोपालरानी, सौरभ वाजपेयी, आदर्श राय, हिमांशु समाधिया, अंकित साहू, चेतन ओझा, विनय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
आज समाधान कार्यालय पर आगामी 28 फरवरी 2026 को होने वाले साधो द बैंड दिल्ली के (एक प्रतिष्ठित लोक-पॉप संगीत समूह) के कन्सर्ट के सम्बन्ध में एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया गया
