Headlines

आतंकी मसूद अजहर पर चीन की मेहरबानी को लेकर अमेरिका ने सख्ती दिखाई

नई दिल्ली 14 मार्च। संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा समिति की बैठक में चीन ने जिस तरह से अपने वीटो पावर का प्रयोग कर भारत की कोशिशों को धूमिल कर दिया, उसको लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

आतंकी मौलाना मसूद अजहर को लेकर चीन के वीटो पावर के प्रयोग के बाद अमेरिका की ओर से यूएनएससी में कड़ा बयान दिया गया है कि अगर चीन लगातार इस तरह की अड़चन बनता रहा तो जिम्मेदार देशों को कोई और कदम उठाना पड़ेगा

अमेरिका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान चीन की मदद से कई बार जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित होने से बचाता रहा है । यह चौथी बार है।

जब चीन ने इस तरह से मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकवादी घोषित होने से बचाया है । सख्त भाषा का प्रयोग करते हुए अमेरिका ने कहा कि अगर इसी तरह चीन मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकवादी होने से बचाता रहा तो सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों को अपनाना पड़ेगा, लेकिन हालात यहां तक नहीं आने चाहिए।

आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने के लिए भारत की कोशिशों को दुनिया के कई बड़े देशों का साथ मिला है । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्य फ्रांस अमेरिका ब्रिटेन ने मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन एक बार फिर चीन ने अपने वीटो पावर का प्रयोग कर इस पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *