झाँसी।आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को गाँधी उद्धयान, कचहरी, झाँसी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने *महात्मा गाँधी जी* एवं *लाल बहादुर शास्त्री जी* की जयन्ती मनाई व उनको याद किया।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारो को व्यक्त किया |
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान, युवा प्रकोष्ट प्रदेश सचिव रवि बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष माइनॉरिटी विंग साजिद सिद्द्की, युवा प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष आशीष पाल नगरा, प्रांतीय सचिव जालौन प्रभारी पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिलामहासचिव राजकुमार राव, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, युवा प्रकोष्ट जिला सचिव हेमंत सिंह परिहार एवं आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
