Headlines

आयोग ने कहा रमजान के पूरे महीने का चुनाव टालना संभव नहीं, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 11 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिए घोषित तारीखों को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा उठाई गई आपत्ति को चुनाव आयोग ने यह कहकर टाल दिया कि उन्होंने तारीखों के ऐलान के समय त्यौहार का ख्याल रखा, पर पूरे महीने चुनाव टालना संभव नहीं था।

आयोग ने कहा कि रमजान के दौरान चुनाव होंगे, क्योंकि पूरा महीना चुनाव डालना संभव नहीं था । हालांकि शुक्रवार और त्यौहार के दिन चुनाव नहीं होंगे, इस बात का ख्याल रखा गया है।

आपको बता दें कि रमजान के दिनों में आम चुनाव की तारीखों को लेकर लखनऊ में मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी, बंगाल में मंत्री फिरहाद और दिल्ली में आप विधायक अमानतुल्लाह ने आपत्ति जताई थी। इन लोगों ने कहा था कि रमजान के महीने में वोट डालने में करोड़ों रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

आपत्ति को लेकर ओवैसी ने कहा कि इस महीने में चुनाव का विरोध करने वालों को रमजान के बारे में क्या जानकारी है? भारत में रमजान चांद की स्थिति के हिसाब से 5 मई से शुरू होगा और ईद 4 या 5 जून को होगी।

देश में चुनाव प्रक्रिया को 3 या 4 जून तक पूरा करना जरूरी है, तो रमजान से पहले होना मुमकिन ही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *