आवारा कुत्तों के लिए बनेंगे शेल्टर होम

झाँसी | आवारा कुत्तों की दहशत जल्द ही खत्म हो सकती है | शासन के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनने पर विचार किया जा रहा है|
सुप्रीम कोर्ट ने हाल में दिशा निर्देश जारी किए थे| सभी प्रदेश सरकारों से कहा गया था कि वे आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए कार्य योजना बनाएं | शासन ने दो दिन पहले सभी जिलों को निर्देशित किया कि वह अपने यहां शेल्टर होम बनाएं | नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद या फिर ग्राम पंचायत में इसे बनाने की बात कही गई है | विस्तृत कार्य योजना पर बुधवार को जिला स्तर पर मंथन होगा|
इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि शासन से निर्देश है कि आवारा कुत्तों के लिए इंतजाम किया जाए| इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *