जोधपुर25 अप्रैलः आशाराम दोषी करार दिये जाने के बाद इस कदर हताश था कि वकीलांे के कंधे पर हाथ रखकर बोला-कुछ तो बोलो। जज मधुसूदन शर्मा ने फैसले के दौरान आशाराम को पहले दोषी करार दिया।
फैसला आने के बाद आशाराम बेहद नाटकीय अंदाज मे हंसा। इसके बाद राम-राम बोलने लगा। आशाराम ने कोर्ट मे पूरी नौटकी की।
सभी आरोपियों के आ जाने के बाद जज ने आसाराम को बुलाया. वो वहां नहीं था. अदालत की कार्रवाई शुरू हो चुकी थी, लिहाजा जज मधुसूदन शर्मा ने आसाराम को लाने के लिए कहा तो बताया गया कि वह पूजा कर रहा है. फिर वह 15 मिनट बाद जज के सामने पहुंचा.
तभी आसाराम के वकील ने जज से कहा कि वे उनके सामने कुछ कहना चाहते हैं. इस पर जज शर्मा ने वकील को कहा कि अब कुछ नहीं सुनना है. केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है. अब निर्णय का समय है. इसके बाद जज शर्मा ने अपने स्टैनो से करीब दो पेज टाइप कराए.
