न्यू दिल्ली | देश की सबसे बड़ी घरेलू विमान सेवा प्रदाता इंडिगो का संकट पांचवें दिन भी बना रहा| शनिवार को एयरलाइन की 800 से अधिक उड़ाने रद्द हुई| इससे देश भर में हजारों यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा| संकट के समय में विमानन कंपनियों की ओर से किराए में अनाप-सनाप वृद्धि को देखते हुए सरकार ने दूरी के हिसाब से हवाई किराए की अधिकतम सीमा तय कर दी है| सभी कंपनियों को इसका शक्ति से पालन करने का निर्देश दिया है|
कंपनियां 500 किलोमीटर के लिए 7500 रूपये से अधिक किराया नहीं बसूल सकेंगी | यह सीमा सभी प्रकार की बुकिंग पर लागू होगी, चाहे खरीदारी सीधे एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की गई हो या विभिन्न ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट के प्लेटफार्म के माध्यम से|
वही, सरकार ने इंडिगो को उड़ान के रद्द होने से प्रभावित होने वाले यात्रियों को रविवार रात तक पूरा की किराया और 48 घंटे के भीतर उनके सावन वापस करने का निर्देश दिया है| सूत्रों ने बताया कि अकेले चार प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद हवाई अड्डे पर ही इंडिगो की 400 से अधिक उड़ाने रद्द हुई है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
इंडिगो की 800 से अधिक उड़ाने रद्द, सांसत में यात्री
