बरेली | शादी के 11 साल बाद वकील की पत्नी दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ शामली चली गई| तनाव में वकील ने जहर खाकर जान दे दी | सुसाइड नोट में पत्नी, उसका प्रेमी, प्रेमी के परिजनों वह पत्नी के रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं |
एसपी सिटी मानस पारीक ने कहा की कैंट के चैनहटी निवासी कमल सागर बरेली कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे | रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया | अस्पताल में सोमवार को उनकी मौत हो गई| कमल ने सुसाइड नोट में लिखा कि पत्नी दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है| वह 3 महीने से उसके साथ रह रही है | मैं यह सहन नहीं कर पा रहा हूं |इसलिए जान दे रहा हूं|
कमल के पिता राजेंद्र सागर ने कहा कि उसकी पुत्रवधू वह शामली निवासी अमर के बीच इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी| तीन-तीन पहले कमल को कॉल कर कहा कि उसे तलाक चाहिए| बच्चों को भी ले जाने की बात कही थी| राजेंद्र ने आरोप लगाया कि अमर ने भी कमल को धमकी दी थी तो तुझे मरवा दूंगा| राजेंद्र ने इन आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दो बच्चों को छोड़ गई पत्नी, वकील ने की खुदकुशी
