नई दिल्ली 8 मार्च । आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान एक बार फिर से इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर आ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आज इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली के द्वारका में कुछ लोगों के पास से काफी मात्रा में नकदी बरामद की है ।जब इनकम टैक्स विभाग में इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि यह पैसा आम आदमी पार्टी की नेता नरेश बालियान का है।
हालांकि अभी नरेश बालियान की ओर से किसी प्रकार का कोई बयान मीडिया के सामने नहीं आया है । बताया जाता है कि आईटी की छापेमारी के दौरान नरेश बालियान मौके पर मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि अभी नरेश बालियान के द्वारका स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है । दिल्ली के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान से इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
इनकम टैक्स विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले से कार्यवाही सामने आई है।
