इन्फोसिस के सह-संस्थापक की पत्नी भी बाढ़ पीड़ितो की मदद को आगे आयी

नई दिल्ली 23 अगस्तः पूरा देश केरल मे आयी बाढ़ को लेकर चिंतित है। हर कोई मदद को आगे आ रहा है। ऐसे मे बाढ़ पीड़ितो के लिये जो बन सकता है, सो किया जा रहा है। मददगारो की लिस्ट मे उस वक्त ऐसा नाम जुड़ गया, जिसकी कम लोगो को उम्मीद होगी। यह है इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा सिंह।




आपको बता दे कि केरल मे हर आम और खास ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए. यहां तक कि यूएई जैसे देश से भी केरल के लिए 700 करोड़ की मदद देने की पेशकश हुई है. इस दरियादिली में एक नाम और जुड़ गया है और वह है इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति का, जो बाढ़ पीड़ियों के लिए खुद राहत सामग्री पैक कर रही हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुधा मूर्ति को कोडागु के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री पैक करते देखा जा सकता है. वह थैले में राहत सामग्री पैक करने के काम की निगरानी करती नजर आ रही हैं. वीडियो में मूर्ति कार्टन खोलते हुए और कक्ष में दूसरी ओर बैठे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाते हुए नजर आ रही हैं.

केंद्रीय मंत्री डी वी सदानन्द गौड़ा सहित कई अन्य लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें ‘अम्मा’ कहकर संबोधित किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *