इलाहाबाद 31मार्चः कुछ शरारती तत्व ने झूंसी मे अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया। इसके बाद इलाके मे तनाव पसर गया। लोग मूर्ति तोड़ने वालो की गिरफतारी की मांग कर रहे हैं।
अराजक तत्वों की गिरफ्तारी और प्रशासन द्वारा तत्काल मूर्ति लगवाने को लेकर भारी संख्या में बहुजनों से इकट्ठा होने की अपील की गई है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
बता दें कि इससे पहले भी कई बार बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया था. यूपी के एटा के थाना जलेसर कस्बे में अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया था. इसके बाद प्रतिमा टूटी हुई देखकर जाटव समाज के लोग भड़क उठे. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लोगों को समझाकर हालात काबू में किए.
इससे पहले आजमगढ़ में भी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को गया था. जिले के थाना अहरौला के गांव राजापट्टी में लगी बाबा साहब की प्रतिमा बीती रात तोड़ दी गई थी. ग्रामीणों ने सुबह जब मूर्ति टूटी हुई देखी तो वो आक्रोशित हो गए. इसके बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.
