इस्कॉन झांसी द्वारा झांसी की सबसे भव्य फूलों की होली एवं भजन क्लबिंग का आयोजन**

**इस्कॉन झांसी द्वारा झांसी की सबसे भव्य फूलों की होली एवं भजन क्लबिंग का आयोजन**

झांसी। ISKCON Jhansi द्वारा मुक्ताकाशी मंच, झांसी में झांसी की अब तक की सबसे भव्य *फूलों की होली एवं भजन क्लबिंग* का सफल आयोजन किया गया। इस अद्वितीय आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुमानित 5000 -6000 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6 बजे रूस से पधारी भक्तिन करिना द्वारा भावपूर्ण कीर्तन से हुआ। तत्पश्चात सुमित प्रभु ने कीर्तन का नेतृत्व किया, जिसमें सभी श्रद्धालु अत्यंत उत्साह के साथ झूम उठे। सायं 7:30 बजे भगवान श्री श्री राधा गोविंद देव के अभिषेक के साथ फूलों की होली प्रारंभ हुई। गोलोकनाथ प्रभु ने ब्रज के पारंपरिक होली गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बाद में सभी गायकों द्वारा रॉक कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन पर नृत्य एवं गायन करते हुए भक्ति सागर में डूब गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को पूर्ण रात्रि प्रसाद (डिनर) वितरित किया गया। उपस्थित सभी भक्तों एवं नागरिकों ने भजन क्लबिंग का भरपूर आनंद लिया।

इस्कॉन झांसी निरंतर समाज में सनातन संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें जेडीए सचिव मिस उपमा पांडेय जी, एसएसपी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति जी, विधायक श्री रवि शर्मा जी, एमएलसी आर.पी. निरंजन जी, सिटी मजिस्ट्रेट, विधायक श्री राजीव पारिशा जी, विधायक भाजपा अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास, उपाध्यक्ष व्रजजन रंजन दास एवं प्रिया गोविंद दास ने सभी स्वयंसेवकों, STAR एवं SNEH समिति के सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया।एवं मीडिया प्रभारी पियूष रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया
**जारीकर्ता:**
मीडिया विभाग
ISKCON Jhansi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *