इस लालची पिता की कहानी पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे

झांसीः कैसा कलयुग है। जिस व्यक्ति ने अपने बेटी को बड़े लाड़ प्यार से पाला और बड़ा किया। बाद मे  उसी को विवाह के बाद बेच दिया। पैसो  की लालच मे  अंधे हुये पिता की कहानी सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

झांसी के मउरानीपुर मे  रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले रानीपुर मे  रहने वाले व्यक्ति के साथ हुयी थी। विवाह के बाद उसके एक पुत्र है।

आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद मायके आने पर पिता ने उसके तीस हजार रूपये व जेवर हड़प लिये। इस बात की जानकारी महिला ने ससुराल पहुंचकर पति को दी।

बताते है कि जब पति ने ससुर से रूपये व जेवर मांगे, तो पिता ने उसे घर से भगा दिया। अपना अपमान होने पर गुस्से मे  युवक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। परेशान महिला जब आसरे के लिये पिता के घर आयी, तो यहां उसके उपर मुसीबत का एक और पहाड़ टूट पड़ा।

आरोप है कि पैसांे के लालची पिता ने उसका सौदा गांधीगंज मे  रहने वाले एक व्यक्ति से कर दिया। पचास हजार रूपये मे  हुये सौद की जानकारी जब महिला को हुयी, तो वो पुलिस की शरण मंे आ गयी।

महिला का कहना है कि पिता ने उससे जबरन स्टाम्प पर हस्ताक्षर करा लिये हैं। उसे परेशान किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र मे  महिला ने पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *