नई दिल्ली 21 मई लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होना है इससे पहले ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग को एक नसीहत दी है । उन्होंने ट्विटर पर एक पत्र जारी किया है
प्रणब मुखर्जी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में संस्थागत अखंडता सुनिश्चित करने का दायित्व चुनाव आयोग के पास है । उन्हें अवश्य ऐसा करना चाहिए और सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहिए
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विटर पर अपना वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने लिखा है, “मैं मतदाओं के फैसले के साथ कथित छेड़छाड़ की रिपोर्टों को लेकर चिंतित हूं। चुनाव आयोग के कब्जे में मौजूद ईवीएम के बचाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोग की है।
हमारे लोकतंत्र के आधार को चुनौती देने वाले संशयों के लिए कोई जगह नहीं है। लोगों का जनादेश पवित्र है और लेशमात्र आशंका से भी ऊपर है।
हमारे संस्थानों पर मेरा पूरा विश्वास है। यह मेरा माना हुआ विचार है कि यह ‘काम कर रहा व्यक्ति’ तय करता है कि संस्थान के ‘औजार’ कैसा प्रदर्शन करेंगे।
