Headlines

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा करवा चौथ पूजा

झांसी।
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज यात्रिक होटल में सभी सदस्याओं द्वारा मां गौरी का पूजन व कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
आईडब्ल्यूपी अकाडेमी, मानस्विन ग्रुप के सौजन्य से सभी सदस्य करवा चौथ थीम में तैयार हुईं। कार्यक्रम संयोजिका निधि नगरिया ने सभी का स्वागत हल्दी कुमकुम के साथ किया। इसकी पश्चात् सभी ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी, जिसमें रजनी गुप्ता प्रथम, मीनू चावला द्वितीय तथा सुनीता गुप्ता तृतीय स्थान पर करवा चौथ क्वीन बनाईं गईं। अन्य प्रतियोगिताओं में नेहा झा, कल्पना गुप्ता अलका मित्तल इत्यादि ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता शशि सराओगी रजनी सेठ सीमा तिवारी कल्पना गुप्ता रचना सोनी पल्लवी चतुर्वेदी राम श्री गुप्ता कुसुम साहू मधु अग्रवाल ममता अग्रवाल नेहा झा अनीता वासुदेव रश्मि महेंद्रु सुनीता गुप्ता मीनू चावला कविता गुप्ता रजनी सेठ प्रियंका सेठ अलका मित्तल शिवांगी सेठ दिव्या गुप्ता इत्यादि शामिल हुए।
अंत में कार्यक्रम संयोजिका निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *