उन्नाव-गर्भवती थी पत्नी, फिर क्यों युवक फाँसी पर झुला, रिपोर्ट-गोपाल

कानपुर 1 जुलाई उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अचलगंज में एक युवक का शव सोमवार की सुबह घर के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक ससुराल में रह रहा था। गर्भवती पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है।

अचलगंज थाना क्षेत्र के मरोई निवासी लल्लू (40) पुत्र अलोपी कई वर्षों से बेहटा नथई सिंह गांव में अपनी ससुराल में रहता था। रविवार की रात वह बिना बताए घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह पत्नी लक्ष्मी ने पति का शव घर से बाहर नीम के पेड़ से लटका देखा।

पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अचलगंज थाने की पुलिस ने युवक का शव फंदे से उतारा। लल्लू की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पांच बेटियां हैं, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी गर्भवती है।

बताया जाता है कि मृतक लल्लू एक गेस्ट हाउस में सफाई का काम किया करता था। गांव वाले बता रहे हैं कि अच्छी नौकरी न मिलने से वह परेशान रहता था।

अचलगंज थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *