लखनउ 12 अप्रैलः उन्नाव रेप के मामले मे आरोपी विधायक कुलदीप सिंह को लेकर प्रदेश के डीजीपी और प्रधान सचिव कोई पुख्ता जवाब नहीं दे सके। उन्होने इतना ही कहा कि मामला सीबीआई की जांच तक पहुंच गया है। विधायक को बंदी बनाना या नहीं, यह सीबीआई तय करेगी।
इधर कोर्ट ने पूछा है कि सरकार यह बताये कि विधायक को बंदी बनाना या नहीं। रेप मामले मे घिरे कुलदीप सिंह को लेकर सरकार भी पशोपेश मे नजर आ रही है।


उन्नाव गैंगरेप पर केस दर्ज होने के बाद यूपी के प्रधान सचिव और डीजीपी सामने आए. उन्होंने माना कि पुलिस और प्रशासन से चूक हुई थी. इस घटना के 260 दिन बाद अब केस सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि माननीय विधायक जी की गिरफ्तारी का फैसला सीबीआई करेगी. उन्होंने आरोपी विधायक को बचाने के आरोपों से इनकार किया.
डीजीपी ने कहा कि माननीय विधायक जी के खिलाफ दोष साबित नहीं हुआ है. उनके खिलाफ सिर्फ आरोप लगा है. इस केस की जांच की सिफारिश सीबीआई से की गई है. इस मामले की जांच अब सीबीआई ही करेगी. विधायक को गिरफ्तार करना है या नहीं इसका फैसला सीबीआई को ही करना है. हमने दोनों घटनाओं के संबंध में केस दर्ज कर लिया है.
