उपचार कराने आई महिला और जूनियर डॉक्टर आपस में भिड़ी

झाँसी | महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में सोमवार देर रात ड्यूटी पर तैनात महिला जूनियर डॉक्टर एवं उपचार कराने आई महिला भिड़ गयी | महिला डॉक्टर ने मरीज पर बाल खींचकर पीटने का आरोप लगाया| वही, मरिज महिला भी पिटाई का आरोप लगा रही है| इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा|
प्रभारी डॉक्टर गौरव बनोरिया के पहुंचने के बाद किसी तरह मामला शांत हो सका | प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टीकमगढ़ निवासी एक महिला का हाथ फैक्चर हो गया था| वह प्लास्टर बधबाने अस्पताल आई थी|
इस दौरान उसके साथ आये युवक पर मोबाइल फोन से वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए चिकित्साकर्मी ने अभद्रता शुरू कर दी| उसके साथ धक्का मुक्की होता देख महिला मरीज आ गई| इसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत हुई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *