Headlines

उमा भारती बोली-सपाई फिर कर सकते है मायावती पर हमला

लखनऊ 15 मार्च। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने आज एक ऐसा बयान दे दिया है जो राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा रहा है उन्होंने माया वती को लेकर बड़ा बयान दिया है । उमा भारती ने कहा सपाई एक बार फिर से बसपा प्रमुख मायावती पर हमला कर सकते हैं।

न्यूज़ एजेंसी एनआईए से बात करते हुए उन्होंने कहा जब गेस्ट हाउस में मायावती पर हमला हुआ था, तब ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी वहां मौजूद थे। अब वह नहीं है , तो मैं हूं ।

जैसे ही उन पर कोई संकट आए ,तो मेरा मोबाइल नंबर रखें और तुरंत मुझे फोन करें । समाजवादी पार्टी के लोग उन पर जरूर हमला करेंगे।

उमा भारती के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारे में कयास बाजी तेज हो गई है । उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *