झांसी। महात्मा गांधी जी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर बिजौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित उम्मीद की पाठशाला में चलाया गया स्वच्छता अभियान और केक काट कर नन्हे विद्यार्थियों के मध्य मनाया गया दोनों विभूतियों का जन्मदिन।
आज 2 अक्टूबर को भारत की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य पर बिजौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित उम्मीद की पाठशाला में चलाया गया स्वच्छता अभियान, साफ़ सफ़ाई के प्रति किया गया जागरूक और केक काट कर नन्हे विद्यार्थियों के मध्य मनाया गया दोनों विभूतियों का जन्मदिन।
इस पुनीत कार्य के उपलक्ष्य में संस्था के महासचिव राजेंद्र राय,अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, अविनाश कुशवाहा, राघवेंद्र प्रजापति, बंटी,संदीप कंचन आदि साथी मौजूद रहे ।
