उरई (जालौन)। कदौरा क्षेत्र हाइवे में आज एसडीएम सरीला की अनयंत्रित पंचर गाड़ी ने सड़क क्रास कर रही बाइक को रौंद दिया गया वही बाइक सवार घायल हो गए घटना देख भड़के ग्रामीणों ने अधिकारी वाहन को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन जान बचाकर भागे अधिकारी ने थाना कदौरा पुलिस की शरण ली गयी । जिसमे बाद में घायलों की जानकारी ली गयी बाद में मामला कैसे भी करके निपटाया गया ।
ज्ञातव्य हो कि हमीरपुर से सरीला के लिए जा रहे सरीला एसडीएम वीर बहादुर यादव की बोलेरो वाहन यूपी 78 एफए 1739 से ग्राम उदनपुर हाइवे में तेज रफ्तार से एक बाइक सवार को टक्कर मार बाइक को रौंदते हुए निकल गयी जिसमें सवार युवक सुखवीर पुत्र मइयादीन 25 वर्ष निवासी बारा थाना आटा व उसका रिश्तेदार पँकज पुत्र रामकृपाल 20 वर्ष निवासी कुसमरा थाना कदौरा घायल हो गए घटना देख दुर्घटनकारी वाहन न रोकने पर ग्रामीणों द्वारा अधिकारी वाहन का पीछा करते हुए दौड़ा लिया गया एव सूचना कर बागी में पहले से सड़क जाम कर गाड़ी को घेरने का प्रयास कर पथराव भी किया गया लेकिन अनहोनी की आशंका को लेकर घटनास्थल से जान बचाकर घटनास्थल एस डी एम सरीला वाहन सीधे कदौरा थाने में आकर शरण ली।
हैरत की बात ये कि भगाकर लायी गयी गाड़ी में में टायर था ही नही जो सिर्फ रिम के सहारे थाने तक लायी गयी वहीं अस्पताल लाये गए घायल में पँकज द्वारा बताया गया कि वह ग्राम कुसमरा से उदनपुर एटीएम शाखा की तरफ जाते वक्त बाइक में पीछे से पंचर गाड़ी ने टक्कर मारते हुए बाइक को रौंध कर निकल गयी गाड़ी तेज रफ्तार में थी एव घटना होने के बाद भी नहीं उक्त गाड़ी नही रोकी गयी वही एस डी एम् सरीला द्वारा प्रेसवार्ता में बताया कि उक्त बाइक सवार द्वारा मोटर बाइक हाइवे पर लहरा देने के कारण ये हादसा हुआघटना के बाद आक्रोशित भीड़ की वजह से गाड़ी को नही रोका गया वही उप जिलाधिकारी के सहयोग में आये कुरारा चेयरमैन श्रीकांत गुप्ता सहित अन्य नगर पंचायत अधिकारी द्वारा घायलां को अस्पताल में जाकर समझाया बुझाकर इलाज व नुकसान की जिम्मेदारी लेकर मामले को थाना कदौरा में निपटाया गया वही एसडीएम वीर बहादुर यादव के साथ वाहन में सिपाही अजय कुमार व् चालक रणविजय मौजूद थे जिनकी गाड़ी का कांच व् बोनट भी क्षतिग्रस्त हो गया एव दौड़ाने में अगला एक टायर बचा ही नही।
