Headlines

उरई-कुठौंद मे आर्थिक तंगी से परेशान किसान फाँसी पर झूला,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई। आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने शुक्रवार को फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली ।

कुठौंद कस्बे में जनता सनातन इंटर कालेज के पीछे रह रहे देवनपुरवा निवासी पप्पू दुबे (50 वर्ष) रहते थे जिन्होने आज अपनी पत्नी को झगड़ा हो जाने की वजह से उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और किबाड़े लगा कर तलघर में फाँसी पर लटक कर खुदकुशी कर ली । बाद में जब उनका शव झूलते देखा गया तो घर में कोहराम मच गया । बताया गया है कि बड़ा परिवार होने और 2 पुत्रियों का विवाह करने की वजह से आर्थिक रूप से उनकी स्थिति दयनीय हो गई थी । इसी कुंठा में उन्होने नशा करना शुरू कर दिया जिससे घर में झगड़ा होने लगा ।

आत्महत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और उनका शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *