उरई: ट्रक ने पिता , पुत्र और पुत्री को रौंदा,रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर बाद पथरेहटा खदान के वेतबा पुल के पास ओवरलोड मौरंग ट्रक ने बाइक को रौंद दिया । हादसे में पिता , पुत्र और पुत्री की मौत हो गई ।
राठ निवासी रहीस (38 वर्ष ) पुत्र झुण्डे की कदौरा में ससुराल थी । वह अपने पुत्र फैज (18 वर्ष) और पुत्री इमरा ( 12 वर्ष ) के साथ ससुराल आया था और शाम को बाइक पर जलालपुर के शार्टकट रास्ते से पथरेहटा खदान के पुल से हो कर वापस राठ जा रहा था । इसी दौरान मौरंग भरा बेकाबू ट्रक उसकी बाइक को कुचलता हुआ निकल गया । हादसा इतना भयानक था कि तीनों की जान चली गई ।

खबर पा कर मौके पर पहुँची पुलिस ने बवाल की आशंका भाँप कर आनन फानन तीनों शव सील करा कर पोस्टमार्टम के लिए उरई भिजवा दिये । इस बीच तीनों की मौत की खबर पहुँचते ही कदौरा में लोग उग्र हो गए । पहले भीड़ ने पथरेहटा पहुँच कर जाम लगाया । इसके बाद जोल्हूपुर –हमीरपुर हाईवे जाम कर दिया । बाद में भीड़ थाने में जमा हो गई । इस बीच राठ से भी तमाम लोग पहुँच गए । तनाव बढ़ता देख आधा दर्जन थानों का फोर्स , पी ए सी बुलवा ली गई । लोग परिजनों को दिखाये बिना शव उरई भेजे जाने पर नाराजगी जता रहे थे । मौके पर पहुँचे एसडीएम और सी ओ भीड़ को शांत करने में लगे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *