Headlines

उरई- तीन राज्यों में जीत से कांग्रेस में नया जोश , कई को सदस्यता दिला कर जलवा दिखाया ,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

लउरई । तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकारों के गठन का असर जिले में भी दिखने लगा है । इसकी झलक दिखाने के लिए चुर्खी चौराहा स्थित पाल मार्केट में रविवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें 2 दर्जन नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता स्वीकार की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी उपस्थित रहे । अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने की ।

कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामबाबू पाल और सुरेश बाबू दोहरे ने किया था । मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि आज सभी वर्ग केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से कराह रहे हैं । पीड़ित जनता को ऐसे समय कांग्रेस में ही उम्मीद की किरण नजर आ रही है । जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कहा कि कांग्रेस फेंकू नहीं है । मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव में किसानों से किए गए कर्ज माफी के वायदे को पूरा करने के लिए सबसे पहले इसी से संबंधित फायल पर हस्ताक्षर किए । सभा का संचालन प्रमोद रिछारिया ने किया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रशेखर वर्मा , अमिताभ दीक्षित , राजेश प्रजापति , आशीष चतुर्वेदी , अशोक त्रिपाठी , राजेन्द्र तिवारी , रामजी नन्ना , बबलू ऐर , रमेश मिश्रा , अनिल चतुर्वेदी , वीरेंद्र दीक्षित , दीपक राठौर , गोधन पटेरिया , पंकज विनायक , शिवम रिछारिया , विजय कुशवाहा , रिंकू कुशवाहा , रामनरेश याज्ञिक , संजय याज्ञिक , जितेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *